● देहरा को मिली 500 करोड़ से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात।
● कांग्रेस नेता पुष्पिंदर शर्मा ने मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार।
● क्षेत्रीय सुविधाएं, स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक ढांचे को मिली नई मजबूती।
Brijeshwar Saki, Dehra
देहरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई लहर दौड़ पड़ी है, और इसके लिए कांग्रेस नेता पुष्पिंदर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हालिया दौरा न केवल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि विकास की दृष्टि से भी ऐतिहासिक और निर्णायक साबित हुआ है।
पुष्पिंदर शर्मा ने कहा कि वर्षों तक उपेक्षित रहा देहरा क्षेत्र अब खुद को खुलकर अभिव्यक्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है, वे देहरा को विकास की नई पहचान दिलाने में निर्णायक सिद्ध होंगी।
मुख्य घोषणाओं में शामिल हैं:
-
BDO और BMO कार्यालयों की स्थापना, जिससे प्रशासनिक सेवाएं सुलभ होंगी।
-
देहरा अस्पताल में 20 से अधिक डॉक्टरों की तैनाती और 26 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट।
-
यूवी ट्रीटमेंट प्लांट सहित 60 करोड़ रुपये की जल योजनाएं, जो क्षेत्र के पेयजल संकट को दूर करेंगी।
-
हरिपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ मॉडल अस्पताल की स्थापना।
-
ढलियारा में आबकारी व RTO कार्यालयों की शुरुआत से प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।
-
बगलामुखी में 200 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर का निर्माण, जो क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा।
-
हरिपुर से डेरा व्यास तक नई बस सुविधा और दो विश्राम गृहों का निर्माण।
-
सड़कों की टायरिंग और मरम्मत, जो संपर्क और यातायात को बेहतर बनाएगी।
-
2 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता जरूरतमंदों को एक वर्ष में दो बार।
-
PWD, जलशक्ति, विद्युत विभाग के सर्कल ऑफिस का उद्घाटन।
-
ढलियारा कॉलेज में 7.25 करोड़ की लागत से नए भवन का लोकार्पण।
-
14.75 करोड़ की लागत से 4 पुलों का निर्माण कार्य आरंभ।
-
12 करोड़ से सकरी-हरिपुर सड़क का सुदृढ़ीकरण, और 10.28 करोड़ से नंदपुर-बरियाल मार्ग का निर्माण।
-
4.96 करोड़ से सामुदायिक भवनों का निर्माण।
-
देहरा सौंदर्यीकरण योजना के तहत अशोक स्तंभ चौक और महाराणा प्रताप चौक की स्थापना।
शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की संवेदनशील और विकासोन्मुखी नेतृत्व शैली का उदाहरण पोंग बांध विस्थापितों को पट्टे बांटना है, जो आम जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का जीवन खुद एक प्रेरणा है – एक साधारण परिवार से उठकर प्रदेश की कमान संभालने वाले नेता ने बजट में अनाथ बच्चों से लेकर किसानों तक के लिए प्रभावी प्रावधान कर यह साबित किया है कि कांग्रेस सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि धरातल पर ठोस काम करती है।



