Follow Us:

हिमाचल प्रदेश में हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के आरोप, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने उठाई उच्च स्तरीय जांच की मांग।

पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप, जय राम ठाकुर ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
लिखित परीक्षा में मोबाइल और सामूहिक नकल की शिकायतें, CBI जांच की उठी मांग
कांग्रेस मंत्री के इस्तीफ़े पर बोले जय राम ठाकुर – जब मंत्री ही नाखुश, तो सुक्खू दें इस्तीफा

पराक्रम चंद, शिमला



हिमाचल प्रदेश में 15 जून को आयोजित पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर अब विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि वर्तमान सुक्खू सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती तो इसे सीबीआई के हवाले कर देना चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जब उनके कार्यकाल में भी परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी, तो उन्होंने बिना देर किए भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। मगर अब सुक्खू सरकार ने जांच से पहले ही भर्ती को हरी झंडी दे दी है, जो कि न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता।

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें यह जानकारी भी मिली है कि कुछ परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन ले जाने की छूट दी गई, जिससे सामूहिक नकल की गई। चंबा और कांगड़ा से इस संबंध में शिकायतें भी आई हैं, जिनमें लाखों रुपये की वसूली और पेपर लीक जैसे आरोप लगाए गए हैं।

इसी बीच कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री चंद्र कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं पर भी जय राम ठाकुर ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सरकार में खुद मंत्रियों और विधायकों में असंतोष की स्थिति है। पहले भी छह कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं, विक्रमादित्य सिंह ने भी इस्तीफा देकर नाराजगी जताई थी। अब चंद्र कुमार के इस्तीफे की बात खुद उनके बेटे नीरज भारती सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। जय राम ठाकुर ने मांग की कि जब खुद मंत्री असहमत हैं तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

आत्मा सोलन का अभिनव प्रयास, जैविक खेती से बदल रही किसान की तकदीर