Follow Us:

बिलासपुर: महिला ने बच्चे समेत निगला जहर, मां की मौत- बच्चा गंभीर

सुनील ठाकुर |

बिलासपुर के भराड़ी में महिला ने अपने अढाई साल के बेटे को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। जिससे महिला की मौत हो गई है, और बच्चे की हालत गम्भीर है। बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मृतक महिला की पहचान आरती उम्र 25 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम के समय मृतक महिला और उसके अढाई साल के बेटे की तबियत अचानक खराब हो गई।

गम्भीर हालत में उन दोनों को घुमारवीं अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला की मौत हो गई, जबकि बेटे की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बाद में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया। हलांकि महिला ने जहर क्यों खाया इसका पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।