Follow Us:

चौपाल में फिर दिखा आग का तांड़व, 2 आशियाने जलकर राख

पी. चंद |

शिमला के चौपाल में ननहार के एक गांव ठलोग में रविवार सुबह आग का तांडव देखने को मिला। जहां आग लगने से दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। बताया जा रहा है कि रनवीर सिंह और लखविंद्र सिंह के 2 आशियाने जलकर राख हो गए। मकान रणवीर सिंह व लखविंदर सिंह का है।

आगजनी में पहने कपड़ों के सिवा और कुछ नहीं बचा है। आगजनी में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद अग्निश्मन विभाग मौके पर पहुंचा लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।