Follow Us:

कांगड़ा: 3 किलो भुक्की सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

|

कांगड़ा नारकोटिक्स की टीम ने एक व्यक्ति को 3 किलो 361 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स टीम ने दैनिक गश्त के दौरान व्यक्ति को गिरफतार किया। टीम ने इंदौरा नांगलिया चक्क के नजदीक खेल के मैदान के पास एक व्यक्ति को हाथ में बोरी पकडे़ हुए देखा।

जब नारकोटिक्स टीम ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया, जिस पर टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने जब उक्त व्यक्ति के हाथ में पकड़ी बोरी की तलाशी ली तो उसमें से 3 किलो 361 ग्राम भुक्की बरामद की गई।

इसके बाद टीम उसे चौकी ले आई जहां पुलिस ने आरोपी निवासी नांगलिया चक्क इंदौरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी नूरपुर ने की है।