Follow Us:

हिमाचल में TGT भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें


➤ प्रदेश में भारी बारिश और आपदा को देखते हुए लिया गया निर्णय
➤ HPSSC सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने अभ्यर्थियों की मांग पर दी जानकारी



हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए राज्य चयन आयोग (HPPSC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TGT भर्ती) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी, क्योंकि भूस्खलन, सड़क बंद होने और इंटरनेट बाधित होने के कारण कई क्षेत्रों के अभ्यर्थी समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे थे

इन परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 जुलाई के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और अभ्यर्थियों को समय रहते सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी

यह फैसला खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए राहत भरा है जो दुर्गम क्षेत्रों में रहते हैं और बारिश के चलते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में असुविधा का सामना कर रहे थे