Follow Us:

सेल्फी के चक्कर मे खाई में गिरे दो युवक, गंभीर घायल

सुनील ठाकुर |

आज के दौर में जिसे देखो उसे सेल्फी का खुमार है। फिर चाहे इस चक्कर मे अपनी जान ही कयों न हाथ धो बैंठे। आए दिन सेल्फी के शोकीन लोग अपने होश खो बैठते है और बाद  मे उनका  ये   क्रेज जानलेवा साबित होता है।

ऐसा ही वाक्या दिल्ली से मनाली की ओर घुमने जा रहे पर्यटक जोकि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे के जामली के पास बड़ी खाई के किनारे खड़े  होकर एक साथ सेल्फी लेनी चाही।लेकिन एकाएक ही दोनों अपना संतुलन खो बैठे, जिसके बाद दोनों खाई में गिर गए। जिसमे दोनों पर्यटको को गहरी चोटें आई है। शोर सुन कर उनका तीसरा दोस्त दिवांशू भी आ गया।जिसने खाई में उतर कर दोनों को कड़ी मश्कत के बाद बाहर निकाला।

 दोनों घायलो को बिलासपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।हादसे मे एक के सिर जबकि दूसरे  के मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई है। डांक्टर का कहना है कि दोनों की जान खतरे से बाहर हैं।