Follow Us:

कुल्लू: बहाल हुआ NH-305, पहाड़ी दरकने से हुआ था बंद

समाचार फर्स्ट |

कुल्लू के छांवटी के पास पहाड़ी दरकने के कारण बंद हुआ सैंज-आनी-ओट एनएच 305 आखिरकार 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल हो पाया है। लुहरी-छांवटी के बीच 16 घंटों तक यातायात बाधित रहने के बाद शनिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे हाइवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। लुहरी-छांवटी के बीच एनएच को डबल लेन बनाने का काम चला हुआ है। जिसके चलते शुक्रवार देर शाम को इसमे ब्लास्टिंग की गई थी।

लेकिन तभी ब्लास्टिंग से कमजोर पड़ी पहाड़ी का एक बड़ा हिसा गिरकर सड़क पर आ गया। जिसके कारण यह मार्ग बन्द हो गया। लेकिन रात को सुरक्षा की दृष्टि से इसे बहाल करना मुनासिब नहीं था। एनएच आनी सब डिविजन के एसडीओ सुनील गुप्ता ने कहा कि मलबा काफी ज्यादा था, जिसे युद्धस्तर पर काम करके हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।