Follow Us:

चंडीगढ़-शिमला NH पर भूस्खलन से थमे पहिए, लगा लंबा जाम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सफर करने वालों के लिए आज का दिन सुखद नहीं रहा। बारिश के कारण एनएच पर मलबे के ढेर लगने से लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। बता दें कि कोटि पहाड़ी में सुबह करीब 7 बजे  से पहाड़ी दरकने के कारण गाड़ियों की आवाजाही रुक गई।

वहीं सुबह 10 बजे तक प्रशासन सड़क को बहाल नहीं कर पाया था। लंबी-लंबी कतारों में फंसे लोग जल्द से जल्द जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। कई जगहों पर हुए भूस्खलन को हटाने की कोशिश जारी हैं।

मलबा गिरने की वजह से ऐतिहासिक शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर दो ट्रेनें फंस गई थी। करीब 9 बजे तक रेलवे ट्रैक से मलबा हटाया गया जिसके बाद ट्रेनों को आगे जाने की इजाजत मिली। मलबा गिरने से ये दोनों ट्रेनें करीब डेढ़ घंटा लेट हो गई। अभी भी रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर रहा हैं।

जबकि चंडीगढ़ की तरफ जाबली से लेकर धर्मपुर तक सड़क जाम है, जबकि दूसरी ओर सोलन से डेहली तक गाड़ियों की आवाजाही रुकी पड़ी है। वहीं बताया जा रहा हैं कि फोरलेन की कटिंग के कारण पहाड़ियां दरक रही हैं।