Follow Us:

शिमला: राहगीर महिला के सिर पर गिरा पत्थर, हालत नाजुक

पी. चंद |

शिमला के ढली संजौली बाई पास में राह चलती महिला के सिर पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है।महिला की पहचान सुमन कुमारी (28) के रूप में हुई है।

जो कि कोटखाई की रहने वाली बताई जा रही है। गंभीर हालत में महिला को आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।