Follow Us:

जुनीधार में तीन मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

➤ जुनीधार में सुबह 6 बजे तीन मंजिला मकान में लगी आग
➤ तीन कमरे व घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक
➤ दमकल विभाग की समय पर कार्रवाई से आसपास के घर बचे

उपमंडल की ग्राम पंचायत करालश के जुनीधार क्षेत्र में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया, जब सुबह लगभग 6 बजे एक तीन मंजिला मकान में अचानक भयानक आग भड़क उठी। आग लगते ही मकान में सो रहे लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीन कमरों और उनमें रखा घरेलू सामान, अनाज और कीमती वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। पीड़ित परिवार मेहर सिंह नेगी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोग आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। तुरंत इसकी सूचना रोहड़ू स्थित अग्निशमन केंद्र को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम समय पर घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के घरों में फैलने से रोकने में सफलता पाई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।