Follow Us:

घायल डॉक्टर सोनाक्षी की मदद के लिए मेडिकल एसोसिएशन ने दिए 10 लाख

कमल |

नादौन उपमंडल के तहत पीरसलूही अस्पताल परिसर में ड्यूटी के दौरान एक महिला डॉक्टर घायल हो गई थी। घायल डॉक्टर के इलाज के लिए  मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 10 लाख रुपए की मदद की है। डॉक्टर सोनाक्षी पर अचानक पेड़ की बड़ी टहनी गिर गई थी जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गई।  

इस समय डॉक्टर सोनाक्षी का इलाज  पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। घायल डॉक्टर की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने10 लाख की राशि सोनाक्षी के परिजनों को दी है।

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव  डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने 10 लाख, एसोसिएशन की कांगड़ा ब्रांच ने 50 हजार और प्रदेश के विभिन्न डॉक्टरों ने 50 हजार रुपए की राशि उपचाराधीन डॉ सोनाक्षी के पिता को सौंप दी है। एसोसिएशन ने डॉक्टर सोनाक्षी के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।