Follow Us:

विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जोरदार स्वागत

➤ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू धर्मशाला पहुंचे
➤ कांग्रेस नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया स्वागत
➤ सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक तपोवन, धर्मशाला में आयोजित होगा


धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आयोजन से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार शाम यहां पहुंचे।

उनके आगमन पर कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा की अध्यक्ष निशु मोंगरा, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक तपोवन, धर्मशाला में आयोजित होगा। इस सत्र को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।