➤ शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया
➤ विधायक क्षेत्र विकास व ऐच्छिक निधि रोकने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी
➤ विपक्ष ने ट्रेजरी खोलने और पंचायत चुनाव की तिथियां घोषित करने की मांग उठाई
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए विधायकों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में आयोजित हुआ।
विधायकों का कहना था कि सरकार द्वारा विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि जारी न किए जाने से उनके क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निधि जारी किए बिना जनता से किए गए वादों को पूरा करना संभव नहीं है।
विपक्ष ने यह भी मांग की कि सरकार तुरंत ट्रेजरी खोले और आगामी पंचायत चुनावों की तिथियां घोषित करे, ताकि प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
विधानसभा परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने सत्र की शुरुआत से पहले ही माहौल को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा पहुंचे। डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया , प्रधान आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल , स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा और विधानसभा स्टाफ ने किया स्वागत।




