Follow Us:

विनय कुमार आज संभाल रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार, शिमला लौटी सरकार

➤ दो दिन के अवकाश के चलते सरकार धर्मशाला से शिमला लौटी
➤ समारोह में सीएम सुक्खू सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता होंगे शामिल


धर्मशाला में चल रहे शीतकालीन सत्र के बीच दो दिन के अवकाश के कारण प्रदेश सरकार शिमला लौट आई है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़े संगठनात्मक बदलाव का अहम क्षण रविवार को देखने को मिलेगा।
नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार रविवार को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर रहे हैं। निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उन्हें औपचारिक रूप से प्रदेश संगठन की कमान सौंपने जा रही हैं।

कार्यक्रम राजीव भवन, शिमला में चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी शामिल हैं। राजीव भवन में शनिवार को दिनभर कार्यक्रम की तैयारियां जारी रहीं। कार्यकर्ताओं ने कार्ट रोड को कांग्रेस के झंडों और बैनरों से सजा दिया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार रविवार सुबह चंडीगढ़ से शिमला रवाना हुुए। परवाणू, जाबली, धर्मपुर, सोलन, कुमारहट्टी और कंडाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत किया।

राजीव भवन के कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य व प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी चेतन चौहान, विदित चौधरी, कैबिनेट सदस्य, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, सभी विधायक, बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।