Follow Us:

मुजरे के टाइटल पर बिगड़ी बीजेपी!, मुख्यमंत्री ने दिखाए तल्ख तेवर

पी. चंद |

कांग्रेस ने बीजेपी को मुजरा करवाने वाली सरकार का टाइटल क्या दिया कि दोनों के बीच ज़ुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाल लिया है और कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसते हुए पलटवार किया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अपनों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कांग्रेस बीजेपी पर क्या निशाना साधेगी। सरकार के खिलाफ कुछ बोलने से पहले उन्हें ये ध्यान में रखना चाहिए कि सरकार हमने संभाली है और उन्हें अपनी पार्टी को संभालना चाहिए। आज कांग्रेस नेता पूरी तरह मुद्दाविहीन हैं इसलिए वे अपनों पर ही निशाना साधने में मशरूफ हैं।