Follow Us:

हिमाचल के नए PCCF बने IFS संजय सूद, आदेश जारी

➤ 1993 बैच के IFS अफसर संजय सूद हिमाचल के नए PCCF (हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स) नियुक्त
➤ चयन समिति की सिफारिश पर जारी आदेश, पूर्व PCCF समीर रस्तोगी के रिटायर होने के बाद मिली जिम्मेदारी
➤ संजय सूद अक्टूबर 2026 में रिटायर होंगे, 2.25 लाख मासिक वेतन निर्धारित


हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1993 बैच के IFS अधिकारी संजय सूद को प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट (PCCF) एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स नियुक्त किया है। मंगलवार को कार्मिक विभाग ने उनकी रेगुलर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। संजय सूद इससे पहले PCCF का एडिश्नल चार्ज देख रहे थे।

पूर्व PCCF समीर रस्तोगी के 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद संजय सूद को विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। अब चयन समिति की सिफारिश के आधार पर उनकी नियमित नियुक्ति कर दी गई है।

नए आदेश के तहत संजय सूद को 2 लाख 25 हजार रुपये मासिक वेतन प्राप्त होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे। वे अक्टूबर 2026 में रिटायर होंगे। संजय सूद आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और उनका विभागीय अनुभव व नेतृत्व क्षमता वन विभाग के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इस नियुक्ति के बाद वन विभाग में नियमित नेतृत्व स्थापित हो गया है, जिससे विभागीय नीतियों, संरक्षण कार्यक्रमों और फील्ड स्तर पर कार्यों में गति आने की उम्मीद है।