Follow Us:

हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ब्रिटिश संसद में सम्मानित, मिला ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवॉर्ड

➤ लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया सम्मानित
➤ युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए मिला अवॉर्ड
➤ अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन


हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। लंदन में स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित समारोह के दौरान उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें युवा नेतृत्व, इंटेलेक्चुअल पॉलिटिक्स और हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए प्रभावी कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संस्था ने अपने चयन में माना कि विक्रमादित्य सिंह एक प्रभावी और प्रेरणादायक युवा नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

सम्मान समारोह पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर स्थित ऐतिहासिक चर्चिल रूम में आयोजित हुआ, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इसी आधार पर उन्हें ‘यूथ आइकॉन एंड इंटेलेक्चुअल पॉलिटिक्स’ श्रेणी में चुना गया।

अवॉर्ड मिलने पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना विकास, सतत प्रगति और समावेशी सुशासन के लिए किए जा रहे सामूहिक प्रयासों की पहचान है। उन्होंने दोहराया कि वे प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि देश का भी मान बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी डॉ. अमरीन कौर भी उपस्थित रहीं।