Follow Us:

मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, नड्डा बोले—नया कार्यालय संगठन को देगा नई ऊर्जा

➤ एयरपोर्ट रोड मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास
➤ 45 मिनट तक चले वैदिक पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़ा कार्यकर्ता उत्साह
➤ नया कार्यालय संगठनात्मक मजबूती का बनेगा केंद्र


शिमला में भाजपा संगठन के लिए एक अहम दिन रहा, जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

नड्डा ने करीब 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण पूजन में भाग लिया। पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास संपन्न हुआ, जिसके बाद उन्होंने शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान पूरे परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन की विस्तृत योजना राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी। नड्डा ने भवन की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

कलश स्थापना के बाद कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद किया और संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरे कार्यक्रम ने उत्साह, संगठनात्मक संकल्प और ऊर्जा के साथ हिमाचल भाजपा के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का संदेश दिया।