Follow Us:

ब्रेकिंग: 4 किलो 200 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए मंडी पुलिस को बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सुदंरनगर में नेशनल हाइवे 21 पर पुंघ में नाके के दौरान एक व्यक्ति से  4 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के मुताबिक नाके के दौरान पुलिस ने पंजाब रोडवेज की बस को चेकिंग के लिए रोका।

जब पुलिस बस की चेकिंग करने लगी तो बस में सवार एक व्यक्ति घबरा गया। इस दौरान व्यक्ति की तालाशी ली गई तो उससे 4 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई।

व्यक्ति हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा ,पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। नशे की खेप लेकर व्यक्ति कहां जा रहा था इसकी भी तहकीकात की जा रही है। थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने की मामले की पुष्टी की है।