➤ मेघा सिंह कंवर बनीं हिमाचल प्रदेश की टॉपर
➤ कुल 20 उम्मीदवारों का विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयन
➤ आंचल कुमारी दूसरे और विकास वर्मा तीसरे स्थान पर रहे
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) के आधार पर आयोग ने योग्यता सूची जारी की है। इस परीक्षा में मेघा सिंह कंवर ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। उनका चयन HPAS कैडर के लिए हुआ है।

सूची में दूसरा स्थान आंचल कुमारी (रोल नंबर: 29023989) ने हासिल किया है, जिन्हें हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा (HPPS) आवंटित की गई है। वहीं, विकास वर्मा (रोल नंबर: 29021878) तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) का पद मिला है।

आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार, शीर्ष पदों पर चयनित अन्य अभ्यर्थियों में सौरभ ठाकुर, अंकित शर्मा, और रोहित चौहान शामिल हैं। यह चयन प्रक्रिया 22 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक चले इंटरव्यू के बाद संपन्न हुई है। सफल अभ्यर्थियों को अब प्रदेश के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक अधिकारी, तहसीलदार, और बीडीओ के रूप में नियुक्त किया जाएगा।



