Follow Us:

बिलासपुर:अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शिमला-धर्मशाला NH-103 पर  हरित्लयांगर गांव के जोहड़ में  गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सड़क किनारे चल रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क के निचे झाडियों में जा गिरी जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगो के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे जो कि नशे कि हालत में थे।

जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान हरित्लयांगर गांव की (57) बंति देवी के रूप में हुई है। महिला किसी काम के लिए जोहड़ जा रही थी कि हमीरपुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क के नीचे झाड़ियों में जा गिरी। महिला की मोके पर ही मौत हो गई।

लोगों को इक्कठे देख वाहन चालक वहां से भाग गया । डी.एस.पी जसवाल ने मामले की पुष्टि कर कहा कि शीध्र वाहन चालक सलाखो के पिछे होगा।