Follow Us:

BJP Mahila Morcha: हिमाचल में महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, डॉ. डेजी ठाकुर ने सौंपी अहम जिम्मेदारियां

➤ भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
➤ प्रेम चौहान प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, बॉबी बंसल व दीपिका नेगी राठौर मीडिया सह-प्रभारी
➤ महिला शक्ति के माध्यम से संगठन और जनकल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने पर जोर


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

घोषणा के अनुसार प्रेम चौहान को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं बॉबी बंसल और दीपिका नेगी राठौर को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही रचना झीना शर्मा और सरिता वर्मा को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, जिनमें अनिला कश्यप सुद, शुभ महाजन, भुवनेश्वरी दुग्गा, रूपलता पटियाल, सुनीता नेगी, तारा ठाकुर, नरेश गुलेरिया, अनिता देवी, नीलम चौधरी, अंकिता चौधरी, कविता चौहान, रक्षा कपिल, पुष्पा ठाकुर, अनिता वर्मा, अनुका घोकरोटा, बिमला शर्मा, कृष्णा मंडयाल, धन्नो देवी, प्रज्वल बस्टा, सुप्रभा मखेक, सोनिया ठाकुर, माधवी ठाकुर, वंदना कटोच, निर्मला धरवाल, वीना कपिल, पुष्पा शर्मा, मंजू सुद, भुवनेश्वरी कपूर, निशा शर्मा, आरती चौहान, कृष्णा धीमान, रविन्द्र सांध्यन, ममता ठाकुर, रेखा गुलेरिया, शशि कटोच, प्रेरणा शर्मा, सुनीता कटोच, आशा शर्मा, अर्चना ठाकुर, कमिला शर्मा, निमल चंदेल, वीना कुमारी, मीना विशिष्ट, बिमला, लक्ष्मी जयराम, रजनी ठाकुर, भावना शर्मा, बबीता नेगी, रजनी, नंदा जसवाल, सावित्री, सुरेखा चौधरी, पुष्पा चौहान, निर्मला भारद्वाज, शीला वर्मा और रजनी शर्मा शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में बिमला कश्यप, मालविका पठानिया, रीतु सेठी, रूपा शर्मा, राकेश शर्मा, शकुंतला शर्मा, भारती सुद, अनिता वर्मा, अंजना ठाकुर, सत्या कौंडल और बीना ठाकुर को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिला शक्ति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक चेतना के विस्तार के लिए महिला मोर्चा पूरी सक्रियता से कार्य करेगा।