➤ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
➤ जयराम ठाकुर व राजीव बिंदल से ली जानकारी
➤ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
जगत प्रकाश नड्डा ने इस गंभीर घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल से दूरभाष पर बातचीत कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने हादसे की परिस्थितियों, राहत एवं बचाव कार्यों और घायलों के उपचार की स्थिति पर चर्चा की तथा आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
नड्डा ने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।



