Follow Us:

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्म श्री… देश के 131 नायकों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

➤ राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों को दी स्वीकृति
➤ 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कारों का ऐलान
➤ 16 पुरस्कार मरणोपरांत, 19 महिलाएं भी सम्मानित


वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को स्वीकृति प्रदान की है। इस सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

सरकारी सूची के अनुसार, इन पुरस्कारों में 16 सम्मान मरणोपरांत दिए गए हैं। वहीं 19 महिलाएं भी इस प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान की सूची में शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्ति (PIO) और प्रवासी भारतीय (OCI) श्रेणी से कुल 6 हस्तियों को भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में कला, साहित्य और लोक कार्य क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। वहीं पद्म भूषण सूची में कला, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, व्यापार, खेल और लोक कार्य से जुड़े प्रमुख नामों को स्थान मिला है।

सबसे अधिक संख्या पद्म श्री पुरस्कारों की है, जिनमें देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़े ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने समाज सेवा, संस्कृति संरक्षण, शिक्षा, जनजातीय कल्याण और लोक परंपराओं के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सरकार के अनुसार, यह सूची भारत की विविधता, सामाजिक योगदान और जमीनी स्तर पर किए गए असाधारण कार्यों को सम्मान देने का प्रतीक है।


पद्म विभूषण (5)

धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला – महाराष्ट्र
के. टी. थॉमस – लोक कार्य – केरल
एन. राजम – कला – उत्तर प्रदेश
पी. नारायणन – साहित्य एवं शिक्षा – केरल
वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – लोक कार्य – केरल


पद्म भूषण (13)

अलका याग्निक – कला – महाराष्ट्र
भगत सिंह कोश्यारी – लोक कार्य – उत्तराखंड
डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी – चिकित्सा – तमिलनाडु
मम्मूटी – कला – केरल
डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु – चिकित्सा – संयुक्त राज्य अमेरिका
पीयूष पांडे (मरणोपरांत) – कला – महाराष्ट्र
एस. के. एम. माइलानंदन – सामाजिक कार्य – तमिलनाडु
शतावधानी आर. गणेश – कला – कर्नाटक
शिबू सोरेन (मरणोपरांत) – लोक कार्य – झारखंड
उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग – महाराष्ट्र
वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) – लोक कार्य – दिल्ली
वेल्लापल्ली नटेशन – लोक कार्य – केरल
विजय अमृतराज – खेल – संयुक्त राज्य अमेरिका


पद्म श्री (113 में से उपलब्ध सूची अनुसार)

अंके गौड़ा – कर्नाटक
आर्मिडा फर्नांडिस – महाराष्ट्र
भगवान दास रैकवार – मध्य प्रदेश
भिकल्या लाडक्या धिंडा – महाराष्ट्र
बृजलाल भट्ट – जम्मू-कश्मीर
बुधरी ताती – छत्तीसगढ़
चरण हेम्ब्रम – ओडिशा
चिरंजी लाल यादव – उत्तर प्रदेश
धार्मिक लाल चुन्नी लाल पांड्या – गुजरात
कुमारस्वामी थंगराज – तेलंगाना
पद्मा गुरमेट – जम्मू-कश्मीर
पुन्नियामूर्ति नटेसन – तमिलनाडु
श्याम सुंदर – उत्तर प्रदेश
गफरुद्दीन मेवाती जोगी – राजस्थान
हैली वार – मेघालय
इंदरजीत सिंह सिद्धू – चंडीगढ़
के. पाजनिवेल – पुडुचेरी
कैलाश चंद्र पंत – मध्य प्रदेश
खेमराज सुंदरियाल – हरियाणा
कोल्लक्कायिल देवकी अम्मा जी – केरल
महेंद्र कुमार मिश्रा – ओडिशा
मीर हाजीभाई कासमभाई – गुजरात
मोहन नागर – मध्य प्रदेश
नरेश चंद्र देव वर्मा – त्रिपुरा
निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला – गुजरात
नूरुद्दीन अहमद – असम
ओथुवार तिरुथानी स्वामिनाथन – तमिलनाडु
पोखिला लेकथेपी – असम
आर. कृष्णन – तमिलनाडु
रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले – छत्तीसगढ़
रघुपत सिंह – उत्तर प्रदेश
रघुवीर तुकाराम खेड़कर – महाराष्ट्र
राजस्थापति कालीअप्पा गौंडर – तमिलनाडु
रामा रेड्डी मामिडी – तेलंगाना
एस. जी. सुशीला अम्मा – कर्नाटक
सांग्युसांग एस. पोंगेनर – नागालैंड
शफी शौक – जम्मू-कश्मीर
श्रीरंग देवबा लाड – महाराष्ट्र
सिमांचल पात्रो – ओडिशा
सुरेश हनगावड़ी – कर्नाटक
तगा राम भील – राजस्थान
तेची गुबिन – आंध्र प्रदेश
तिरुवारूर भक्तवत्सलम – तमिलनाडु
विश्व बंधु – बिहार
युमनाम जात्रा सिंह – मणिपुर