Follow Us:

कांग्रेस की गुटबाजी सड़कों पर हुई आम, वीरभद्र करा रहे पार्टी की फजीहत: किशन कपूर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री किशन कपूर ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कंसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पूरी तरह से पथभ्रष्ट हो चुके हैं। कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब सड़क पर पहुंच गई है और वीरभद्र सिंह अपनी ही पार्टी के नेताओं को मकड़झंडू कहकर पार्टी की फजीहत करा रहे हैं। वीरभद्र सिंह को एहसास है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से पराजित होगी, क्योंकि उससे पहले सत्ता में होते ही कांग्रेस की चारों सीटों पर पराजय हुई थी।

कांग्रेस के नेताओं पर नशा माफिया को बढ़ावा देने और शराब की फैक्ट्रियां खुलवाने के आरोप लगे हैं। अपने 5 साल के कार्यकाल में कांग्रेस के अधिकतर मंत्री अपने क्षेत्रों में शराब की फैक्ट्रियां स्थापित करने में ही मशगूल रहे।