Follow Us:

हिमाचल में प्रधानों का कार्यकाल खत्म, अब कमेटियां चलाएंगी पंचायतें,बीडीओ होंगे चैयरमैन

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाएं हुई भंग

चुनाव न होने तक समितियों को सौंपी गई प्रशासनिक शक्तियां

31 जनवरी 2026 को समाप्त हुआ निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल


हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) को भंग करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश की अधिकांश ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषदों के निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल 31 जनवरी 2026 को समाप्त हो गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 लागू होने के कारण समय पर चुनाव आयोजित नहीं किए जा सके, जिसके चलते हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धाराओं के तहत इन्हें भंग माना गया है।

कार्यकाल समाप्त होने के बाद, प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यपाल के आदेश पर विशेष समितियों का गठन किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि पंचायत समिति की कमान चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को सौंपी गई है। जिला परिषद के कार्यों की देखरेख के लिए भी मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक नई संस्थाओं का विधिवत गठन नहीं हो जाता।