Follow Us:

सेवा, समर्पण और विकास का पहला वर्ष: अजय वर्मा ने गिनाए उपलब्धियों के आंकड़े

➤ एचआरटीसी में 24 वोल्वो शामिल, जल्द 297 इलेक्ट्रिक व 250 डीजल बसें
➤ कांगड़ा में नई बस सेवाएं, सड़क, बिजली, स्वास्थ्य व सामुदायिक कार्यों पर करोड़ों खर्च
➤ ‘हिम बस कार्ड’ व नई पास सुविधा से यात्रियों को 30% तक कैशबैक की तैयारी


कांगड़ा। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यक्रम में उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने कहा कि निर्धारित सभी लक्ष्यों को टीमवर्क के साथ पूरा किया गया और नए वर्ष में भी विकास की रफ्तार बनाए रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में 24 नई वोल्वो बसें शामिल की गई हैं। जल्द 297 इलेक्ट्रिक, 250 डीजल और 100 मिनी बसें जोड़ी जाएंगी। बीते वर्ष 14 नए रूट शुरू हुए। आपदा परिस्थितियों में फंसे हिमाचलवासियों को घर पहुंचाने के लिए विशेष मुहिम भी चलाई गई। कर्मचारियों के लिए पदोन्नति जैसे निर्णय लिए गए। हिम बस कार्ड योजना लाई गई है और नई पास सुविधा में यात्रियों को यात्रा के अनुसार 30% तक कैशबैक देने की तैयारी है। 8 बस संस्थाओं का कार्य पूरा और 5 नए बस स्टैंड अंतिम चरण में हैं।

कांगड़ा विधानसभा में करीब 11 नई बसें चलाई गईं, कई पंचायतों को पहली बार बस सुविधा मिली। 16 करोड़ से कम्युनिटी भवन, बज्रेश्वरी मंदिर क्षेत्र में कैफे व घाट, तहसील चौक सौंदर्यकरण अंतिम चरण में है। बीते वर्ष 61 कार्यों पर 1.61 करोड़ खर्च हुए।

स्वास्थ्य क्षेत्र में कांगड़ा अस्पताल में डॉक्टरों व मशीनरी की उपलब्धता बढ़ी, नंदरुल में नई डिस्पेंसरी शुरू हो रही है। बिजली सुधार के लिए 23 करोड़ स्वीकृत हुए। वन योजनाओं पर 1.35 करोड़ खर्च, नया फॉरेस्ट रेंज ऑफिस व रानीताल में बीओ कार्यालय बन रहा है।

सड़कों के लिए कांगड़ा बाईपास–मटौर पर 1.15 करोड़, तहसील चौक–टांडा के लिए 1 करोड़, समेला–टांडा बाईपास के लिए 11 करोड़ स्वीकृत हैं। 20 हैंडपंप स्वीकृत, जिनमें 10 स्थापित हो चुके हैं।

अजय वर्मा ने कहा कि नए वर्ष में नए लक्ष्यों के साथ कांगड़ा को अग्रणी विधानसभा बनाने के लिए कार्य जारी रहेगा।