➤ औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में कोताही करते मिले 5 पुलिस जवान
➤ एक हेड कांस्टेबल सहित 3 कांस्टेबल निलंबित, 1 हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
➤ 4 होमगार्ड जवान बटालियन भेजे, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश
सोलन जिला में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर SSP गौरव सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। बीती रात किए गए औचक निरीक्षण में कई पुलिस जवान अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करते नहीं पाए गए।
SSP ने परवाणु, धर्मपुर और सोलन सदर थाना का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच पुलिस जवान और चार होमगार्ड जवान ड्यूटी में कोताही करते मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक हेड कांस्टेबल सहित तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक अन्य हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया गया है।
वहीं, ड्यूटी में ढिलाई बरतने वाले चार होमगार्ड जवानों को उनकी बटालियन वापस भेजते हुए विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
SSP ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े थाना क्षेत्रों में सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता और ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



