Follow Us:

एशियन गेम्स खेल चुकी नर्सरी की खिलाड़ियों को नौकरी देगी सरकार, डाइट मनी बढ़ेगी

➤ तकनीकी शिक्षा मंत्री के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की सहमति
➤ पात्र खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा
➤ मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की उपलब्धियों की सराहना



एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी देगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा, जिस पर सहमति जताते हुए सभी पात्र खिलाड़ियों को रोजगार उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश की बेटियां निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। ये खिलाड़ी केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि प्रदेश का गौरव हैं। सरकार उनकी प्रतिभा को सम्मान देने और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी जैसी संस्थाएं प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत कर रही हैं। यहां से निकली खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं।