Follow Us:

विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा विधायकों का अभिनन्दन : CM

➤ ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों ने पहले चरण में रखीं प्राथमिकताएं

➤ लंबित 4 करोड़ रुपये PGI हेतु जारी करने के निर्देश

➤ डिप्टी सीएम बोले—विधायक निधि के लिए राज्यपाल नहीं, मुख्यमंत्री से करें संवाद


हिमाचल प्रदेश में दो दिवसीय विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले चरण में शुक्रवार दोपहर से पहले ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के विधायकों ने अपनी-अपनी विकास प्राथमिकताएं सरकार के समक्ष रखीं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बार भाजपा विधायकों की भागीदारी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी मांगों को गंभीरता से सुनकर मौके पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में भाजपा विधायक इस बैठक में शामिल नहीं होते थे, लेकिन इस बार उनकी मौजूदगी सकारात्मक संकेत है। बैठक में उठे मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए PGI से जुड़े लंबित 4 करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

वहीं, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा विधायकों द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के कदम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विधायक क्षेत्र विकास निधि और ऐच्छिक निधि जैसे विषयों के लिए राज्यपाल नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री से संवाद करना अधिक उचित है। उन्होंने कहा कि विधायक यदि अपनी मांग सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखें, तो समाधान तेजी से संभव है। बैठक में सभी विधायकों की बातों को गंभीरता से सुना जा रहा है और प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं।