➤ 61 रन से पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत
➤ 175 रन बनाकर भारत ने रखा मजबूत लक्ष्य
➤ लगातार तीसरी जीत, सुपर-8 में एंट्री पक्की
टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कोलंबो के R. Premadasa Stadium में खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रन से शानदार जीत हासिल की।
176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। Usman Khan ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत की ओर से Jasprit Bumrah, Axar Patel, Varun Chakaravarthy और Hardik Pandya ने दो-दो विकेट लेकर जीत की पटकथा लिखी।
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। Ishan Kishan ने 40 गेंदों पर 77 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान Suryakumar Yadav ने 32 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए Saim Ayub ने तीन विकेट झटके।
लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप-ए की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है और सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
भारत के मैच विनर्स:
-
🔥 ईशान किशन – 77 रन (40 गेंद)
-
🎯 जसप्रीत बुमराह – 2 विकेट
-
💪 हार्दिक पंड्या – 2 विकेट
-
🌀 अक्षर पटेल – 2 विकेट
-
🎯 वरुण चक्रवर्ती – 2 विकेट



