Follow Us:

हमीरपुर: टिप्पर से टकराई बाइक, युवक की मौत

रविंदर कुमार |

हमीरपुर के पक्का परोह में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार सायं करीब 4 बजे पक्का परोह में पुल के समीप अम्ब से ऊना की तरफ जा रही एक बाइक टिप्पर से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बाइक चालक की पहचान मनोज कुमार (25) निवासी ज्वाल (चिंतपूर्णी) के रूप में की गई है जोकि घर से चंडीगढ़ जा रहा था। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने मौके पर सड़क दुर्घटना में शामिल वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।