Follow Us:

बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना,कहा तुष्टीकरण की राजनीति से देश का नुकसान किया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मुस्लिम बुद्धिजीवियों के बीच कथित तौर पर कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी बताने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश का बहुत नुकसान किया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा 1984 का नरसंहार हो, भागलपुर दंगे हो या शाहबानो केस हो। इन दंगों की कांग्रेस ने कोई जांच नही करवाई। कांग्रेस पार्टी ने एक सांप्रदायिक सोच के आगे आत्मसमर्पण कर संविधान ही बदल डाला था। ये सब दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी एक घोर सांप्रदायिक पार्टी है'।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद कहा है कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है, और जब उनकी ही पार्टी के नेता यह कहते हैं कि बीजेपी के जीतने पर भारत हिन्दू-पाकिस्तान बन जाएगा। यह सारी बातें कांग्रेस की सोच को दर्शाती है।  जावड़केर ने आगे कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने बयान में कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।

बीजेपी नेता ने कांग्रेसी नेता शशि थरूर के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें थरूर ने 'हिंदू पाकिस्तान' की बात कही थी। वहीं सुशील कुमार सिंदे ने आतंकवादी के आरोप में पकड़े गए मुसलमानों को छोड़ने के लिए कई राज्यों में चिठ्ठी लिखी थी। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के लोग इस देश की अवधारणा को समझते ही नहीं हैं और इसी कारण उनके नेता ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा यही कांग्रेस का असली चेहरा है।

गौरतलब है कि एक उर्दू अखबार में राहुल गांधी ने कांग्रेस को मुस्लिम की पार्टी बताया था। हालांकि कांग्रेस इस बात को सिरे से नकार रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते कांग्रेस के नेता नदीम जावेद ने एक इंटरव्यू दौरान कहा था कि राहुल ने कांग्रेस को मुसलमानों की पार्टी कहा है। जिसके बाद से ही बीजेपी ने राहुल गांधी को आड़े ले लिया है।