Follow Us:

बिलासपुर: चंडीगढ़-मनाली NH पर बस और कार की टक्कर, एक घायल

सुनील ठाकुर |

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई है।घायल कार चालक को पीएचसी स्वारघाट लाया गया जहा पर उसका उपचार चल रह  है।

कार चालक की पहचान  सुरेन्द्र पाल सिंह (41) पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी नंगल के रूप में हुई है। अन्य दो लोग निवासी ग्वालथाई जिला बिलासपुर के रहनो वालो हैं। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर जाम लग गया। स्वारघाट पुलिस ने  मौके पर पहुच कर जाम खुलवाया और गवाहों के बयान कलमबद्ध कर छानबीन शुरू कर दी है।