Follow Us:

प्लेसमेंट और वेतन विवाद बना वजह, युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अब शूलिनि विवि पर मुकदमा दर्ज

शूलिनी यूनिवर्सिटी में युवक की आत्महत्या के बाद छात्रों का जोरदार प्रदर्शन
परिजनों व छात्रों के आरोपों पर प्रशासन के खिलाफ उकसाने का केस दर्ज
कम वेतन और प्लेसमेंट वादों को लेकर तनाव में था मृतक युवक

हिमानी ठाकुर



सोलन में स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी एक 21 वर्षीय युवक की आत्महत्या के बाद विवादों में घिर गई है। 28 मार्च 2026 को सामने आए इस मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मृतक के परिजनों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर शूलिनी प्रबंधन की सफाई भी सामने आई है,  सुनिए  प्रो चांसलर विशाल आनंद कह रहे हैं कि कि मामले में जांच के लिए हुआ कमेटी का गठन- जांच के बाद लेंगे उचित निर्णय..

मिली थी कि मधुबन कॉलोनी से एक युवक को फंदे की हालत में अस्पताल लाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को मृत पाया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नितिन पुत्र कल्याण चौहान (21), निवासी गांव शील, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा किए गए निरीक्षण में युवक के गले पर रस्सी के निशान के अलावा कोई अन्य चोट नहीं पाई गई। घटनास्थल की जांच में पता चला कि युवक ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाई थी। मौके से एक मोबाइल फोन, डायरी और रस्सी बरामद की गई। डायरी में लिखे सुसाइड नोट में युवक ने जीवन से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही थी। शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या बाहरी दबाव की पुष्टि नहीं हुई थी।

हालांकि, घटना के बाद मामला तब गरमा गया जब विश्वविद्यालय के छात्रों ने परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि मृतक को प्लेसमेंट के दौरान बताए गए पैकेज से कम वेतन दिया जा रहा था, जिससे वह लगातार मानसिक तनाव में था। साथ ही यह भी आरोप लगाए गए कि विश्वविद्यालय द्वारा 100% प्लेसमेंट के वादे पूरे नहीं किए गए और छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, बरामद साक्ष्यों को एसएफएसएल जुंगा भेजा जा रहा है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन से पूछताछ जारी है और मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।