Follow Us:

सस्ते राशन डिपुओं में माह दाल 11 रुपये महंगी, चना दाल में 7 रुपये की राहत, नए रेट जारी

सस्ते राशन डिपुओं में माह दाल 11 रुपये महंगी, चना दाल 7 रुपये सस्ती
एपीएल और एनएफएसए कार्डधारकों के लिए नए रेट जारी
सरसों तेल के दाम स्थिर, इस माह भी 153 रुपये प्रति लीटर


शिमला/हमीरपुर से आम उपभोक्ताओं के लिए राशन से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। सस्ते राशन के डिपुओं में इस माह दालों के दामों में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा असर माह दाल पर पड़ा है, जिसके दाम में 11 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। वहीं राहत की बात यह है कि चना दाल 7 रुपये सस्ती हुई है और मलका दाल के दाम में मामूली 1 रुपये का बदलाव हुआ है।

नई दरों के अनुसार एपीएल राशनकार्ड धारकों को अब माह दाल 94 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जबकि पिछले माह यही दाल 83 रुपये प्रति किलो उपलब्ध थी। इसी तरह एनएफएसए कार्डधारकों के लिए माह दाल का नया रेट 89 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जो पहले 78 रुपये प्रति किलो था। यानी दोनों श्रेणियों में 11 रुपये की सीधी बढ़ोतरी की गई है।

दूसरी ओर चना दाल के दाम में राहत दी गई है। एपीएल कार्डधारकों को अब यह दाल 66 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जबकि पहले इसकी कीमत 73 रुपये थी। वहीं एनएफएसए लाभार्थियों को चना दाल 61 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जो पहले 68 रुपये थी। इस तरह दोनों वर्गों को 7 रुपये प्रति किलो की राहत मिली है।

मलका दाल के रेट में हल्का बदलाव हुआ है। एपीएल कार्डधारकों के लिए यह अब 72 रुपये प्रति किलो मिलेगी, जो पहले 71 रुपये थी। वहीं एनएफएसए कार्डधारकों के लिए इसका रेट 66 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जो पहले 67 रुपये था। यानी एपीएल के लिए 1 रुपये की बढ़ोतरी और एनएफएसए के लिए 1 रुपये की कमी की गई है।

राहत की बात यह है कि सरसों तेल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस माह भी एपीएल और एनएफएसए दोनों श्रेणियों को सरसों तेल 153 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जहां माह दाल के रेट बढ़े हैं, वहीं चना दाल और मलका दाल में राहत दी गई है।