➤ राष्ट्रपति शिमला पहुंचीं, गवर्नर और सीएम ने किया स्वागत
➤ 5 दिन हिमाचल में रहेंगी, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
➤ अटल टनल और पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय का दौरा तय
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को शिमला पहुंच गईं। उनका हेलिकॉप्टर छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलिपैड पर उतरा, जहां कविंदर गुप्ता और सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर शामिल थे, जिनमें से एक छराबड़ा और दो अन्नाडेल में उतरे।

5 दिन का कार्यक्रम तय
राष्ट्रपति मुर्मू करीब पांच दिन तक हिमाचल में रहेंगी और छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में ठहरेंगी।
- 28 अप्रैल: लोक भवन शिमला में राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी
- 29 अप्रैल: अटल टनल रोहतांग का दौरा
- 30 अप्रैल: चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी
- इसी दिन मशोबरा में ‘एट होम’ कार्यक्रम
- 1 मई: आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा कर दिल्ली वापसी

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शिमला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
राष्ट्रपति की मूवमेंट के दौरान शहर में कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। खासकर छराबड़ा, ढली और मशोबरा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी।
गर्मी के मौसम में पारंपरिक दौरा
शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास रिट्रीट में हर साल गर्मियों के दौरान राष्ट्रपति का ठहरना एक पुरानी परंपरा रही है। इस दौरे के चलते प्रशासन ने पहले ही व्यापक तैयारियां पूरी कर ली थीं।



