Follow Us:

CM कल शिमला नहीं मिलेंगे, बेंगलुरु जाएंगे; डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे
  • बेंगलुरु में डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
  • राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को शिमला में उपलब्ध नहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार शाम शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहे हैं। वह रात को चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में ठहरेंगे।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह चंडीगढ़ से बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वह कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।

वापसी कार्यक्रम पर अभी सस्पेंस

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फिलहाल मुख्यमंत्री सुक्खू की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री बेंगलुरु से सीधे शिमला लौटेंगे या अन्य राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री के वापसी कार्यक्रम को लेकर अंतिम जानकारी आधिकारिक शेड्यूल जारी होने के बाद ही सामने आएगी।