Follow Us:

प्रियंका की ‘पसंद’ से मां हुई इंप्रेस, दिया ये दिलचस्प जवाब

ईशा/ साल्वी |

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक न केवल एक्टिंग बल्कि स्टाइल के मामले में भी प्रियंका चोपड़ा तहलका मचा रही है। इन दिनों प्रियंका और निक जोनास की अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है। लोगो के मन में उनकी शादी को लेकर कई सवाल है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने दोनों की शादी को लेकर बयान दिया है।

दोनों की शादी से जुड़े एक सवाल के जवाब में मधु चोपड़ा ने हंसते हुए रिपोर्टर से कहा,' आप कितने सीरीयस हो ? जिसपर रिपोर्टर ने जवाब दिया हम तो है और फिर मधु चोपड़ा ने कहा,' आप सीरियस हैं तो हम भी सीरियस हो जाएंगे। उन्‍होंने दोनों की शादी के बारे में साफ-साफ कुछ नहीं कहा। कुछ दिनों पहले प्रियंका निक को भारत अपनी मां से मिलवाने लाई थी। तब उन्होंने कहा था कि वो प्रियंका की शादी किसी विदेशी के साथ सोच भी नहीं सकती। लेकिन उनका जवाब सुनकर लगता है कि वह बेटी की पसंद से इंप्रेस हो गईं हैं।बता दें कि प्रियंका विदेश में अपनी फिल्‍म की शूटिंग कर रही है। वे जल्‍द ही बॉलीवुड फिल्‍म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगी। इस फिल्म में सलमान खान भी उनके साथ काम करेंगे।