Follow Us:

संजय कुंडू लग सकते हैं सीएम के अतिरिक्त सचिव, आज शाम तक हो सकते हैं ऑर्डर

पी. चंद |

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू दो साल की केंद्रीय डेप्यूटेशन के बाद वापस हिमाचल आ गए है। संजय कुंडू  मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव हो सकते है। समाचार फर्स्ट को मिली जानकारी के मुताबिक शाम तक इस संबंध में ऑर्डर जारी हो सकता है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विशेष आग्रह पर कुंडू की वापसी हो रही है। दरअसल, कुंडू की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है।  हिमाचल में उनकी वापसी से प्रदेश के प्रशासनिक हल्कों में भी खासी हलचल देखने को मिल रही है।

कुंडू इससे पहले केंद्र में जल संसाधन नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी कुंडू के काम के मुरीद हैं। यही वजह रही कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री गडकरी की मुलाकात के दौरान कुंडू की वापसी का मुद्दा भी उठाया था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम के आग्रह पर कुंडू की हिमाचल में वापसी हो रही है।