Follow Us:

विधायक और शहर ने सुनी बच्ची की गुहार, पिता के इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

8 साल की बच्ची के पिता का अब इलाज हो जाएगा। सीएम, स्थानीय विधायक के साथ-साथ शहर के लोग भी मदद के लिए हाथ बढ़ा चुके हैं। समाचार फर्स्ट ने हमीरपुर के लाहड़ गांव की उस बच्ची की गुहार को जनता के सामने रखा था, जिसने अपने पिता को बचाने की गुहार लगाई थी।

8 साल की बच्ची ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर से पिता मनोज कुमार को बचाने का आग्रह किया था। मनोज कुमार की दोनों कीडनियां खराब हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से भी मनोज को मदद मिली है। जबकि, हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने भी फौरन बच्ची के पिता के इलाज के लिए 2 लाख की मदद मुहैया कराई है।

स्थानीय विधाय के अलावा शहरवासियों ने भी बच्ची के पिता को ठीक करने के लिए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। शहर के लोगों ने भी बढ़चढ़कर आर्थिक मदद दी है। परिवार ने सभी का शुक्रिया अदा किया है।