Follow Us:

खुशी राम बालनाहटा बने नेशनल फ़ेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष

पी. चंद |

हिमाचल कॉ-ओपरेटिव बैंक के अध्यक्ष खुशी राम बलनाहटा को नेशनल फ़ेडरेशन ऑफ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद उनका कद राजनीति में ओर अधिक बढ़ गया है।

पिछले कुछ समय से राजनीति में हाशिये पर चल रहे बलनाहटा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने पहले को ऑपरेटिव बैंक का उपाध्यक्ष बनाया था। अब उनकी ताजपोशी राष्ट्रीय स्तर की कार्यकारिणी में हुई है। बलनाहटा कांगड़ा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के समर्थक माने जाते हैं।