Follow Us:

लाहौल स्पीति की पहाड़ियों में मिले विमान के टुकड़े और मानव अवशेष, जांच के आदेश जारी

पी. चंद |

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में एक वायुसेना के टुकड़ों के साथ मानव अवशेष मिले हैं, जिनकी जांच अब चंडीगढ़ में होगी। जांच के बाद ही कोई खुलासा हो सकता है कि अवशेष कितने पुराने हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इसकी जानकारी मिली थी, जिसके बाद जांच चंडीगढ़ से करवाने को कहा गया है। जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा कि ये घटना कब की है।

हालांकि, अंदेशा लगाया जा रहा है कि 1968 में वायुसेना का एक विमान इन पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें क़रीब 102 सैनिक सवार थे। बताया जा रहा है कि ये विमान वायुसेना का AN-12 विमान है जिसमें 102 सैनिक सवार थे। इसके बाद इसकी कोई सूचना नहीं लगी थी और विमान ग़ायब हो गया था।

अभियान के दौरान चला पता

दरअसल, मनाली से इंडियन माउंटनियरिंग फाउंडेशन और ONGC की संयुक्त टीम ने चंद्रभागा की पहाड़ियों पर स्वच्छता अभियान चलाया था। जब वे पहाड़ियों में सफाई अभियान चला रहे थे तो चंद्रभागा इलाके में उन्हें विमान के कुछ टुकड़े मिले। साथ ही उन्हें मानव अवशेष भी नज़र आई, जिसके बाद उन्होंने तुंरत रक्षा मंत्रालय को इसकी सूचना दी। अब जांच के आदेश दिए गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकता है।