Follow Us:

जयराम कैबिनेट की बैठक कल, मानसून सत्र को लेकर हो सकती है चर्चा

पी. चंद |

सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। जिनमें मुख्य रूप से अगस्त महीने में होने वाले मानसून सत्र को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।

आमतौर पर हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र लगभग पांच दिन का रहता है। लेकिन, इस बार संभावना है कि मानसून सत्र मानसून सत्र 7 से 8 दिन का हो सकता है। इसके अलावा बैठक में सरकार नौकरियों का पिटारा भी खोल सकती है। वहीं, बैठक में सीएम की घोषणाओं को भी मंजूरी मिल सकती है।