Follow Us:

बारिश ने फिर बरपाया कहर, मणिकर्ण में बादल फटने से 3 घर बहे

पी. चंद |

हिमाचल के ज्यादातर जिलों में गुरुवार से सक्रिय हुए मॉनसून से बारिश कहर बनकर टूटी है। भारी बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। ऐसा ही कुछ कुल्लू में मणिकर्ण घाटी में हुआ। जहां बादल फटने से ब्रह्मगंगा नदी में बाढ़ आ गई। जिससे नदी किनारे तीन घर बह गए हैं। साथ ही बाढ़ से दो पुल भी बह गए।

इस घटना से लोग सकते में हैं। लोग इलाका खाली करके सुरक्षित जगह की ओर निकल गए। दूसरी ओर कई लोगों के घरों पर खतरा मंडराया हुआ है। वहीं, प्रमुख नदियों सतलुज, ब्यास और यमुना का जलस्तर उफान पर है। गौरतलब है कि इससे पहले भी ब्रह्मगंगा में दो बार बाढ़ आई थी और उस बाढ़ में करोड़ों की जमीन बह गई थी और एक पावर प्रोजेक्ट भी दब गया था।

कुल्लू के एसडीएम डॉ अमित गुलेरिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम क्षेत्र में भेजी गई है। उधर, नग्गर के समीप छाकी नाला में भी बाढ़ आने से वाम तट मार्ग बंद हो गया। मार्ग को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।