Follow Us:

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

|

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंचे हैं। स्पेशल वार्ड कमरा नंबर 634 में उनका उपचार चल रहा है। चिकित्‍सकों के अनुसार मुख्यमंत्री को गैस्ट्रोएंटेराइटिस है। अस्पताल की आपातकालीन गेट पर उतारने के बाद वह लिफ्ट से होते हुए स्पेशल वार्ड पहुंचे। जहां गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, श्वास रोग समेत एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम मौके मौजूद रही। इस दौरान इन्होंने मुख्यमंत्री को प्राथमिक उपचार दिया। बता दें कि 21 सितंबर को भी मुख्यमंत्री सुक्खू सुबह छह बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचे थे। तीन दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोबारा आईजीएमसी आए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बीते साल अक्तूबर में भी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय सीएम को डॉक्टरों ने पेट का संक्रमण बताया था। इस दौरान उनके अल्ट्रासाउंड और रूटीन ब्लड टेस्ट लिए गए। जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई।

आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री रात करीब 8 बजे आईजीएमसी पहुंचे। उनका छाती का एक्स-रे और ईसीजी कराया गया है। कुुछ  डायग्नोस्टिक टेस्ट किए गए और सब सामान्‍य है।