Follow Us:

कांगड़ा: कार-ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर, 4 घायल

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के नूरपुर में जसूर-तलबाडा रोड़ पर गुरूवार को भीषण सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक स्विफ्ट कार और एक ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हैं।  घायल लोगों को इलाज के लिए राजा का तालाब में निजी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार चंबा से आ रही स्विफ्ट कार में चालक सहित दो महिलाएं और दो पुरूष सवार थे। यह चंबा से आनंदपुर साहिब घूमने के लिए जा रहे थे कि जसूर-तलबाडा रोड़ पर इनकी कार की ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को स्थानिय लोगों के सहयोग से राजा के तलाब के निजी हॉस्पिटल मे इलाज चल रहा है।

वहीं, पुलिस चौंकी प्रभारी दुनी चंद ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त लोग खतरे से बाहर है ट्रैक्टर चालक फरार है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।