Follow Us:

हिमाचल की वर्षा राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में लेंगी भाग

नवनीत बत्ता |

सुपर मैगनेट स्कूल की वर्षा ने अंडर 14 प्रदेश स्तरीय योगा ओलंपियाड मैं तीसरा स्थान हासिल कर अपने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या वाटिका सूद ने बताया कि वर्षा को दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर योगा ओलम्पियाड के लिए चयनित किया गया है।

स्टूडेंट वर्षा ठाकुर ने बताया की मेरा शुरू से ही योगा में लग्न थी और मेने इसी लग्न के आधार पर मुझे प्रदेश प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर मैं राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई हूं। इसके लिए में स्कूल स्टाफ और माता-पिता के धन्यवाद करती हूं।