Follow Us:

सर्पदंश से 12 साल के किशोर की मौत

राकेश कुमार |

 हरोली के बाथड़ी में रहने वाले 12 साल के किशोर की सांप के डसने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत के बीच क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया था। यहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। मृतक किशोर अमित कुमार पुत्र बालकर्ण निवासी बाथड़ी तहसील हरोली जिला ऊना का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार बीते रोज बाथड़ी में परिवार संग रहा (12) अमित कुमार वीरवार दोपहर को गांव में दोस्तो संग खेल रहा था। इसी बीच वहां पर उसे एक सांप ने डस दिया। जिस पर परिजनों ने उसे नजदीकी क्लीनिक में दिखाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर  दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अमित कुमार को इमरजेंसी में भर्ती किया गया।

यहां पर पीड़ित अमित की शुक्रवार तड़के छह बजे के करीब हालात और बिगड़ गई। चिकित्सकों की उपचार की तमाम कोशिश के बावजूद अमित ने दम तोड़ दिया। अमित की मौत के बाद परिजनों  पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।